Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मूंग एवं उड़द का उपार्जन 15 जून से

मण्डला 12 जून 2021

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत सरकार की प्राइम सपोर्ट स्कीम एवं मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 (विपणन वर्ष 2021-22) ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन 15 जून से 31 जुलाई तक उपार्जन किया जाना है। कृषक बंधुओं से अपील की गई है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मण्डला (बड़ी खैरी), नैनपुर, रामनगर, बबलिया, नारायणगंज, अंजनिया तथा मोहगांव में पंजीयन कराकर अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच कर योजना का लाभ उठायें। कृषक द्वारा बोये गए रकबे का पंजीयन पोर्टल पर दर्ज करने के बाद पूर्व की भांति पोर्टल पर पंजीयन रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग के पटवारी द्वारा पंजीयन के साथ-साथ रकबे का सत्यापन भी किया जायेगा।

Related posts

छात्रावासों में कैरियर काउंसलिंग के सत्र आयोजित करें – श्री मिश्रा कलेक्टर ने किया नैनपुर एवं बिछिया क्षेत्र के छात्रावासों का निरीक्षण

Reva India News

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बैठक सम्पन्न

Reva India News

कुपोषण के खिलाफ जमीनी पहल खैरीमाल में घर-घर की जा रही निगरानी

Reva India News

Leave a Comment