Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें कोविड संक्रमण से बचने अनुकूल व्यवहार जरूरी

मण्डला 12 जून 2021

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सावधानियां रखना अतिआवश्यक है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये हमें अपने व्यवहार में अनुकूल परिवर्तन लाना भी अति आवश्यक है। साथ ही बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूनें से बचें, दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें, आपस में दो गज की दूरी जरूर रखें। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मॉस्क पहनें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंक्कर रखें। श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहलयुक्त सेनीटाईजर से हाथों को धोयें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, तंबाखू गुटका खैनी पान आदि खाकर यहां-वहां न थूकें। बार-बार छुएं जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव न करें। अनावश्यक भीड़भाड़ इकट्ठा न होने दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करें।

Related posts

जनपद शिक्षा केन्द्र मंडला में लगा टीएलएम मेला

Reva India News

बीजाडांडी में ’अ’ से अक्षर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मकरसंक्रांति पर्व के अवसर पर माहिष्मती घाट और संगमघाट का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment