Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिमरिया बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार

मण्डला 6 जुलाई 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिमरिया में 17वी सदी की ऐतिहासिक बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार आरईएस विभाग द्वारा गोंड शासक राजा हृदयशाह द्वारा सत्रहवी सदी में निर्मित बावड़ी का जीर्णोद्धार कराया गया था। ऐसी मान्यता है कि राजा हृदयशाह द्वारा शिकार एवं जंगल में विश्राम के लिए इस बावड़ी का निर्माण करवाया गया था। गौड़ वास्तुकला शैली में निर्मित यह भवन पूर्वमुखी है। इस महल में दोनों ओर आयताकार बड़े कक्ष हैं जिनमें 5-5 मेहराबदार द्वार बने हुए हैं। बावड़ी के उत्‍तरी एवं दक्षिणी सिरे पर 2-2 कक्ष हैं जो द्वारों से जुड़े हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह भवन मध्यप्रदेश शासन पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक है।

Related posts

हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

नरवाई के संबंध में कृषकों को जागरूक करें – एसीएस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश  

Reva India News

आज महाशिवरात्रि पर होंगा अनुष्ठान

Reva India News

Leave a Comment