Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 जुलाई से 11 अगस्त 2021 तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या स्थिरता माह आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियाँ

मण्डला 10 जुलाई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 महामारी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विश्व जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त 2021 तक मनाया जाएगा। भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि जनसंख्या स्थिर हो इस संकट के दौर में सेवाएं की अनुपलब्धता के कारण अनचाहा गर्भधारण में वृद्धि से मातृ मृत्यु के साथ-साथ स्वास्थ्य देखभाल की लागत एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। प्रजनन स्वास्थ्य की आवश्यक सेवाएं मुख्य रूप से आधुनिक लघु एवं लंबे समय तक काम करने वाले गर्भ निरोधकों साधन सूचना परामर्श एवं सेवाएं आपत्कालीन गर्भनिरोधक सहित प्रावधान पर केंद्रित है।

डॉक्टर आर.के. पिपरे जिला स्वास्थ्य अधिकारी दो परिवार कल्याण नोडल ऑफीसर ने जन समुदाय को बताया कि जनसंख्या स्थिरता माह में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए जन जागरूकता की जायेगी। दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक किया जा रहा है जिसमें दंपतियों को अस्थाई साधनों एवं स्थाई साधनों के लिए चिन्हित कर लाइन लिस्टिंग की जायेगी। स्लोगन परिवार नियोजन का नया स्लोगन जिला स्तर से ग्राम स्तर तक मुख्य मुख्य स्थानों पर आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा 1 जुलाई से कार्यक्रम चालू है। दीवार लेखन किया जा रहा है, बैठक 6 जुलाई को जिला स्तर पर ली गई जिसमें बीपीएम बीसीएम बेम डीईओ उपस्थित रहे। उन्हें जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की गतिविधि करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या स्थिरता माह का शुभारंभ किया जायेगा एवं हस्ताक्षर अभियान कराया जायेगा। जिले के समस्त सेक्टरों पर सुपरवाइजर एएनएम आशा, आशा पर्यवेक्षकों की बैठक पखवाड़े में निरंतर चलती रहेगी एवं निर्देश जारी होंगे। चिन्हित हितग्राहियों को अस्थाई साधनों का वितरण किया जाएगा।

Related posts

“एग्री टोकन” प्रणाली से अब किसानों को मिलेगा बिना कतार के खाद समय बचाओ, काम बढ़ाओ, बिना कतार के खाद पाओ – मंडला प्रशासन की अभिनव पहल

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

कलेक्टर को लेपल पिन लगाकर झंडा दिवस का टोकन वितरण प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment