Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी अस्थाई पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों के लिए जरूरी निर्देश

मण्डला 28 जलाई 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल के निर्देशानुसार एनएफएसए अंतर्गत छूटे हुये गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हितग्राहियों से पात्रता संबंधी घोषणा पत्र के आधार पर सत्यापन उपरान्त अस्थाई पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश दिये गये थे। ऐसे हितग्राही जिनकों अस्थाई पात्रता पर्ची जारी की गई है को स्थाई पात्रता पर्ची हेतु पात्रता श्रेणी संबंधी दस्तावेज एवं सभी सदस्यों के आधार नम्बर स्थानीय निकायों को उपलब्ध कराने के लिए 31 जुलाई 2021 नियत की गई थी। उक्त समयावधि में वृद्धि करते हुए वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 नियत की गई है। साथ ही सभी अस्थाई पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों से अनुरोध है कि वे अपने स्थानीय निकाय को निर्देशानुसार पात्रता संबंधी दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। ताकि उनकी स्थाई पर्ची जारी की जा सके।

Related posts

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज

Reva India News

’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित हुई बाइक रैली मंत्री श्रीमति संपतिया उईके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 29 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment