Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बहुउद्देशीय खेती अपनाकर लाभ कमा रहे फत्तेचंद

मण्डला 12 अगस्त 2021

जिले के रामनगर क्षेत्र में फत्तेचंद भांवरे एक प्रगतिशील किसान के रूप में जाने जाते हैं। उनके क्षेत्र के अनेक किसान उनकी बहुउद्देशीय खेती पद्धति तथा प्रगतिशील सोच से प्रेरित है तथा समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। फत्तेचंद भांवरे बताते हैं कि प्रारंभ में वे परंपरागत धान एवं गेहूं की खेती ही करते थे जिससे प्रति एकड़ 20 से 25 हजार रूपए तक आमदनी हो पाती थी किन्तु 2019-20 के बाद उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से मैंने बहुउद्देशीय खेती को समझा तथा इसके फायदों के बारे में जाना। फत्तेचंद कहते हैं कि मैंने उद्यानिकी सहित अनेक विभागों का समय-समय पर सहयोग लिया है तथा अनेक योजनाओं की मदद से निरंतर लाभ कमा रहा हूँ।

फत्तेचंद बताते हैं कि मुझे 0.5 हेक्टेयर रकबे में उद्यानिकी विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ मिला तथा अब ड्रिप एरीगेशन अपनाकर मैं सब्जी जैसे टमाटर, मिर्च, लौंकी की खेती करने लगा हूँ। इसी प्रकार 2019-20 एवं 2020-21 में एकीकृत बागवानी मिशन अंतर्गत मैंने तरबूज, भिंडी, मिर्च एवं वर्मीबेड का भी लाभ प्राप्त किया। अब मैं अपने छोटे से रकबे में फल, सब्जी सहित गन्ना, धान तथा गेहूँ की खेती भी करता हूँ। साथ ही मेढ़ों पर अनेक फलदार वृक्ष भी लगाया हूँ। अब मुझे 80 से 90 हजार रूपए प्रति एकड़ तक मुनाफा हो जाता है। उद्यानिकी सहित अनेक विभागों द्वारा मुझे समय-समय पर नई कृषि तकनीक की जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलते रहता है।

 

कलेक्टर ने भी फत्तेचंद की खेती को सराहा

 

कलेक्टर ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रामनगर के फत्तेचंद भांवरे किसान द्वारा की जा रही बहुउद्देशीय कृषि का निरीक्षण किया। उन्होंने फत्तेचंद द्वारा कम जमीन पर कई प्रकार की फसलों की खेती और मुनाफे की प्रशंसा की। उन्होंने कलेक्टर ने फत्तेचंद भांवरे किसान द्वारा ड्रिप एरीगेशन पद्धति, धान, गन्ना, मिर्ची, लौंकी, केले, नीबू, पपीता, टमाटर तथा अन्य फसलों का अवलोकन किया तथा किसान की प्रगतिशीलता की तारीफ की।

Related posts

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटना पीड़ितों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

Reva India News

13 नवंबर को इक्कीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

सीकोसी में लिया गया आबादी सर्वेक्षण का जायजा

Reva India News

Leave a Comment