Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

मण्डला 14 अगस्त 2021

14 अगस्त 2021 को भारत की स्वतंत्रता के लिये अपना योगदान देने वाले क्रांतिवीरों को नमन करने, समाज को स्वस्थ व पर्यावरण संरक्षण, ’बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’, नशामुक्त समाज आदि विषयों का संदेश देने के लिये जिला मुख्यालय पर साईकिल यात्रा का आयोजन किया गया। साईकिल रैली प्रातः 8ः30 बजे से मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संपतिया उइके द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई। मुख्य अतिथि के उद्बोधन उपरांत प्रतिज्ञा का वाचन किया गया। साईकिल रैली का मार्ग इंडोर स्टेडियम से चिलमन चौंक, लालीपुर से बैगा-बैगी चौराहा, पुलिस थाना मार्ग से पुनः इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ी, स्कूल की छात्र-छात्रायें, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी आदि जनसमुदाय ने भागीदारी रही। रैली में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, यातायात विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जनअभियान परिषद समन्वयक राजेन्द्र चौधरी, जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, जिला खेल प्रशिक्षक आकाश खत्री, एथलेटिक प्रशिक्षक देवेन्द्र सरोते, विकासखण्ड समन्वयक पंकज उसराठे एवं जन अभियान अभियान परिषद् के घुघरी विकासखण्ड के विकासखण्ड समन्वयक अनिल मेहरा, मण्डला विकासखण्ड के विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया, स्वयंसेवी संस्थाओं से अनीता सोनगोत्रा, रजनी झारिया, रेनू कछवाहा, अजय वैश, सुनील मिश्रा, निकेश्वर पटेल, संस्था इनर वाईस एवं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आजीविका मिशन के समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया।

Related posts

मण्डला आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब तशकरी के विरूध की गयी कार्यवही

Reva India News

केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

कलेक्टर ने की कोविड की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment