Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज के लिए आज अंतिम अवसर कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीन की पहली डोज से छूटे नहीं – कलेक्टर हर्षिका सिंह  

मण्डला 26 सितम्बर 2021

18 वर्ष की आयु पार कर चुके शत-प्रतिशत पात्र लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने 27 सितम्बर को वैक्सीनेशन महाभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरी क्षमता से कार्य करते हुए आज शतप्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लिए 27 सितम्बर को अंतिम अवसर है अतः कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम, जिला स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी, जनपद सीईओ और बीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मंडला जिले की 486 ग्राम पंचायतों में से समाचार लिखे जाने तक 303 पंचायतें शतप्रतिशत वैक्सीनेट हो चुकी हैं। इन पंचायतों में कोई भी पात्र व्यक्ति कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज के लिए शेष नहीं है। इसी प्रकार जिले के सभी 5 नगरीय निकाय भी पूर्ण वैक्सीनेट हो चुके हैं।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि 27 सितम्बर को वैक्सीनेशन महाभियान के तहत् जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अनिवार्य रूप से वैक्सीन की पहली डोज लगानी है। उन्होंने सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम और वार्ड स्तर पर वैक्सीनेशन से छूटे हुए लोगों को प्रेरित करते हुए उनका वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं या कोई अन्य पात्र व्यक्ति जो वैक्सीनेशन सेंटर तक नहीं आ सकता है, तो उनके घर जाकर वैक्सीन करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वैक्सीनेशन के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार कर शतप्रतिशत वैक्सीनेशन के संकल्प को पूरा कराएं। जो व्यक्ति अब भी टीकाकरण से वंचित है उनके लिए व्यक्तिशः रणनीति बनाकर लक्ष्य की पूर्ति करें। इसी प्रकार जो लोग बाहर गए हैं उन्हें भी नजदीकि केन्द्र में जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का सतत् भ्रमण करें और ऐसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें, जहां अधिक संख्या में लोग वैक्सीनेशन से शेष रह गए हैं।

 

वैक्सीनेशन महाभियान को जन अभियान बनाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन के महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी लगन और मेहनत से काम करें। इस अभियान से आमजन को जोड़ते हुए इसे जन अभियान बनाएं। सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों से समन्वय कर उनका सहयोग लेकर वैक्सीन का प्रथम डोज शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करें, उन्हें बताएं कि वैक्सीन नहीं लगवाने से वह स्वयं अपने जीवन को तो खतरे में डाल ही रहे हैं। साथ ही अपने परिचितों और परिजनों के लिए भी वे खतरा बन रहे हैं।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रमदान और दीवार लेखन से दिया जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना देने कंट्रोल रूम स्थापित 07642-252231

Reva India News

संभागायुक्‍त ने किया निर्माणाधीन आईटीआई एवं निर्माणाधीन सांदीपनि‍ विद्यालय भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment