Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत स्तरीय विशेष राजस्व शिविर के आयोजन तहसील निवास एवं नारायणगंज में 29 एवं 30 सितम्बर को लगेंगे शिविर  

मण्डला 28 सितम्बर 2021

कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी से अनुसार शासन की मंशानुरूप राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यों की सत्त अनुश्रवण एवं मूल्याकंन किया जाना है। ग्राम स्तरीय विशेष शिविर से आवेदन प्राप्त करना यथा सम्भव आवेदनों का निराकरण करना, स्वामित्व योजना, पी.एम. किसान योजना, सी.एम. किसान योजना, त्रुटि शुद्धिकरण पखवाड़ा, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, 6 माह से पुराने प्रकरण में पटवारी, राजस्व निरीक्षक के प्रतिवदेन तैयार करना सी.एम. हेल्पलाइन, जनसुनवाई, अन्य शिकायतों की जांच कर निराकरण करना और प्रतिवेदन तैयार करना, रिवेन्यू अकाउटिंग सिस्टम से राजस्व वसूली करना बैंक बंधक, व्यपवर्तन डाटा एन्ट्री, मिसल डाटा एन्ट्री, आदेश अमल पर कार्यवाही करना, एस.बी. कलेक्टर के माध्यम से अपात्र हितग्राहियों से रिकवरी करना, चिट फण्ड, सूदखोरी की जानकारी प्राप्त की जाना है।

समस्त पटवारी को निर्देशित किया गया है कि तहसील निवास एवं नारायणगंज में 29 एवं 30 सितम्बर को नामांकित ग्राम पंचायत पर समस्त जानकारी, पटवारी बस्ता सहित उपस्थित रहकर विशेष ग्राम सभा आयोजित कर कार्यवाही करेगें। अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत, अभ्यावेदन या जानकारी पर प्राप्त स्वीकृत के बिना कोई कर्मचारी व अधिकारी अवकाश में नहीं रहेगा। आयोजित विशेष ग्राम पंचायत शिविर हेतु जारी दिशा-निर्देशानुसार पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

 

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने नवीन रोलर स्केटिंग रिंग निर्माण का लोकार्पण किया  

Reva India News

जिले में अब तक 605.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

एसडीएम ने डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया

Reva India News

Leave a Comment