Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो- कुटकी तिहार‘ की तैयारियां समय के पहले पूर्ण करें कलेक्टर ने किया मोचा पंचायत का निरीक्षण

मण्डला 1 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह आगामी 10 से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ’कोदो- कुटकी तिहार’ की तैयारियों के संबंध में मोचा पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि मोचा पंचायत भवन परिसर में ’कोदो- कुटकी तिहार’ के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करें। कलेक्टर श्रीमति सिंह ने कहा कि पंचायत भवन के परिसर में कार्यक्रम के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पंचायत भवन की पुताई सुनिश्चित करते हुए उसमें आकर्षक जनजाति पेंटिंग्स एवं चित्रकला का प्रदर्शन करें। इसी प्रकार पंचायत भवन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ’कोदो- कुटकी तिहार’ के लिए अवष्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने विभागों के स्टॉल उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।

आदिवासी थीम के आधार पर करें साज-सज्जा

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि 10 से 17 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले ’कोदो- कुटकी तिहार’ के संपूर्ण कार्यक्रम को आदिवासी संस्कृति एवं उनके जीवन से संबंधित थीम के आधार पर  तैयार करें। इसी प्रकार स्थानीय आदिवासी कलाकारों को आमंत्रित कर आदिवासी नृत्य एवं संगीत की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि कोदो-कुटकी फसल की संपूर्ण जानकारी से लेकर ’कोदो- कुटकी तिहार’ के प्रोसेसिंग तक की समस्त प्रक्रिया की प्रदर्शनी लगाना सुनिश्चित करें। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार दुबे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वित्तीय साक्षरता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 04 स्थाई वारंट तामील, पुलिस थाना कोतवाली की कार्यवाही*

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment