Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर पालिका के टाउनहॉल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित  

मण्डला 2 अक्टूबर 2021

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद मंडला के टाउन हाल में बर्तन बैंक संचालन करने वाले पॉलीथिन के प्रयोग को हतोत्साहित करने तथा जूट एवं अन्य सामग्री के थैला का उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य नगर पालिका परिषद मंडला के स्व-सहायता समूह के द्वारा बर्तन बैंक संचालित करने वाले छोटे बैग बनाकर सस्ते दरों पर उपलब्ध कराने वाले स्व-सहायता समूह को नगर पालिका की टाउन हॉल में आज सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया जिसमें से श्याम बैरागी गायक मंडला सम्मिलित थे उनके द्वारा ’गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ गीत गाया गया, जो वर्तमान में संपूर्ण भारत देश में गाया और सुना जा रहा है। इसके अलावा सुलभ कॉम्प्लेक्स में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अमरेश कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया।

Related posts

कर्तव्यनिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कोरोना से निधन विभाग ने आश्रित को 24 घंटे में जारी किया अनुकंपा नियुक्ति आदेश

Reva India News

केबिनेट मंत्री श्री परमार एवं श्रीमती उइके ने किया पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण

Reva India News

दिव्यांगजनों के लिए सेवाभाव से काम करना सच्ची मानवता की सेवा है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके दिव्यांगजनों के विकास और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने दिव्यांगजनों को ई-साईकिल रिक्शा और हेलमेट का वितरण किया

Reva India News

Leave a Comment