Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 से 10 अक्टूबर 2021 तक फौती नामांतरण हेतु विशेष अभियान

मण्डला 3 अक्टूबर 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में सभी तहसीलों में ग्राम पंचायत स्तरीय विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, त्रुटि सुधार, संबंधी आवेदन प्राप्त कर सुधार हेतु कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शत-प्रतिशत फौती के प्रकरणों का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 तक फौती नामांतरण हेतु विशेष अभियान ग्राम स्तर पर संचालित किया जा रहा है। शासन की मंशा अनुरूप 6 अक्टूबर 2021 को स्वामित्व योजना अंतर्गत सर्वे पूर्ण हो चुके ग्रामों में समस्त कार्यवाही पूर्ण कर ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाना है जिस पर सांसद, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों को उनके आबादी भूमि संबंधी अधिकार पत्रों का वितरण ग्राम पंचायत में किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रत्येक तहसील की प्रत्येक ग्राम पंचायतों पर आयोजित विशेष राजस्व शिविर में अविवादित नामांतरण बंटवारा त्रुटि सुधार एवं अन्य सभी आवेदनों को प्राप्त कर उनका समयबद्ध शत-प्रतिशत निराकरण किया जा रहा है। इसी प्रकार वेब जीआईएस डाटा परिमार्जन एवं ऑनलाइन अभिलेख प्रविष्टियों की त्रुटि को विशेष अभियान चलाकर तय लक्ष्य अनुसार प्रत्येक ग्रामवार निराकरण कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार पीएम किसान योजना सीएम किसान योजना और स्वामित्व योजना जैसी राजस्व विभाग की लोक कल्याणकारी एवं शासन की महत्वकांक्षी योजना पर विशेष ध्यान रखते हुए अभियान के तौर पर शत प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि समस्त पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।

Related posts

शिकायत निवारण में कम संतुष्टि प्रतिशत वाले विभागों को जारी करें नोटिस कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में दिए निर्देश  

Reva India News

कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए व्यवहारिक वातावरण बनाएं – संजय कुशराम कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सामूहिक जिम्मेदारी – कलेक्टर ’हम होंगे कामयाब’ पखवाड़ा अंतर्गत कार्यशाला संपन्न

Reva India News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कलेक्टर ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल गोली ज्ञानदीप स्कूल से हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment