Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साँप के काटने पर झाड़फूंक में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएँ

मण्डला 11 अक्टूबर 2021

सांप के काटने में व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है तथा सांप के काटने को अनदेखा ना करें, सर्प के काटने पर किसी नजदीकि अस्पताल तुरन्त लेकर जायें, झाड़-फूंक में न रहें, सांप के दांत के नीचे विष की थैली होती है, जो सीधे खून के माध्यम से शरीर में फैल जाता है। सामान्तयः जहरीले सर्पों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते हैं। गैर विषैले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान हो सकते हैं, परन्तु ये निशान नहीं दिखते हैं, ये सोचना गलत होगा कि सांप ने नहीं काटा है, ज्यादातर सांप गैर विषैले भी होते हैं। सांप के काटने पर करीब-करीब 95 प्रतिशत मामलों में पहला लक्षण नींद का आना है। इसके साथ ही निगलने या सांस लेने में तकलीफ होती है, आमतौर पर सांप के काटने पर आधे घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

 

सर्प के काटने पर यह ना करें

 

रस्सी से ना बांधें, ब्लेड से ना काटें, पारम्परिक तारीकों का इस्तेमाल ना करें, मुंह से खून ना चूसें। ओझा या गुनिया के पास ना जायें। सांप काटे व्यक्ति को नदी में प्रवाहित नहीं करें। अन्धविश्वास में ना पड़ें।

 

यथा संभव कार्य करें –

 

सांप के काटे व्यक्ति को दिलासा दिलायें। घटना के तथ्यों का पता लगायें। गीले कपडे़ से डंक की जगह की चमड़ी को साफ करें, जिससे वहां पर लगा विष निकल जाये। सांप काटे व्यक्ति को करवट सुलायें, क्योंकि कई बार उल्टी भी होने लगती है, इसलिये करवट सुलाने से उल्टी श्वसनतंत्र में ना जाये। जहां पर सांप ने काटा है उस स्थान पर हल्के कपडे़ से बांध दें, ताकि हिलना-डुलना बंद हो जाये।

 

उपचार

 

सांप काटे व्यक्ति को तत्काल नजदीकि अस्पताल ले जाने की व्यवस्था बनायें। सांप के जहर को मारने के लिये अस्पताल में निःशुल्क एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया जाता है एवं डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार उचित उपचार करायें।

 

बचाव

अंधेरे में न जायें। बिलों में हाथ न डालें। झाड़ियों में ना जायें। पानी भरे गड्ढे में ना जायें। पैरों में चप्पल और जूते पहनकर चलें।

Related posts

सनातन धर्मोत्सव परिवार ने निकाली भगवा रैली जय श्रीराम जयघोष के साथ निकला युवाओं का कारवां

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जुलाई 2022

Reva India News

प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा एसआईआर 2025 का विशेष महत्व, कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका… .जिला भाजपा कार्यालय में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर दिए गए संगठनात्मक निर्देश

Reva India News

Leave a Comment