Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेकंड डोज कोविड वैक्सीनेशन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा में दिए निर्देश

मण्डला 13 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रथम डोज ले चुके हितग्राहियों का निर्धारित समय पूर्ण होने पर उनका सेकंड डोज अवश्य करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेकंड डोज के लिए पात्र हो चुके हितग्राहियों को उनके द्वितीय डोज के बारे में जानकारी प्रदान करें। इसके लिए उनके मोबाईल नंबर पर या उनके घर जाकर संपर्क करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सेकंड डोज के लिए पात्र हितग्राहियांे की सूची पंचायत से लेकर जनपद स्तर तक संधारित करें। साथ ही पंचायत स्तर पर सेकंड डोज के लिए पात्र होने वाले हितग्राहियों की सूची चस्पा करते हुए उन्हें जानकारी प्रदान करें एवं उनका वैक्सीनेशन कराएँ। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर सेकंड डोज जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाएं एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित करें।

कलेक्टर ने कहा कि सेकंड डोज के लिए पात्र हुए हितग्राहियों की सूची मैदानी अमले के पास अनिवार्यतः संधारित हो। उन्होंने आगामी 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सेकंड डोज के लिए पात्र होने वाले हितग्राहियों की सूची संधारित करने एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साझा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी सीईओ जनपद, बीएमओ एवं सीडीपीओ के साथ समन्वय करते हुए अपने क्षेत्र के टीकाकरण सत्र आयोजित करें। साथ ही पात्र लोगों को उनके घर-घर जाकर भी उनके वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दें। श्रीमती सिंह ने सभी सीईओ जनपद एवं बीएमओ से उनके क्षेत्र में जारी वैक्सीनेशन की ब्लॉकवार जानकारी एवं रणनीति के बारे में जानी।

 

प्रवासियों की सूची संधारित करें, उनका टीकाकरण कराएं

 

कलेक्टर ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले प्रवासियों की अनिवार्यतः सूची संधारित करें। प्रवासियों एवं उनके परिजनों से कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम एवं द्वितीय डोज के संबंध में जानकारी लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रवासी जिन्हें प्रथम डोज नहीं लगाया गया उन्हें अनिवार्यतः प्रथम डोज लगाएं। साथ ही प्रथम डोज लगा चुके प्रवासियों की निर्धारित अवधि पूर्ण होने पर द्वितीय डोज जरूर लगाएं। जिन प्रवासियों का आगामी दिनों में सेकंड डोज का वैक्सीनेशन किया जाना है उन्हें भी आगामी तिथि की जानकारी उपलब्ध कराएं।

 

पीले चावल से दें सेकंड डोज का आमंत्रण

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज की गति को बढ़ाना होगा। इस संबंध में प्रथम डोज के दौरान जनजागरूकता के लिए जो नवाचार किए गए थे उन्हें पुनः शुरू करें। पात्र हितग्राहियों को पीले चावल देकर सेकंड डोज लगाने के लिए आमंत्रित करें, साथ ही स्थानीय स्तर पर मुनादी, फ्लैक्स, बैनर के माध्यम से भी कोविड से बचाव, जागरूकता तथा सेकंड डोज के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि एनआरएलएम, जनअभियान परिषद के सदस्यों का जनजागरूकता में विशेष सहयोग लिया जाए साथ ही दुर्गा उत्सव समितियों एवं पंचायत स्तर पर भी कोविड जागरूकता एवं द्वितीय डोज के लिए शपथ का नियमित रूप से आयोजन करें।

 

सेकंड डोज के बाद ही सुरक्षा चक्र होगा पूर्णं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि सभी कोविड वैक्सीनेशन जरूर कराएं जिन्होंने अब तक स्वास्थ्य कारणों से प्रथम डोज नहीं लगाया था वे स्वस्थ होने पर प्रथम डोज जरूर लगाएं। इसी प्रकार जिनका प्रथम डोज पूर्ण हो चुका है तथा प्रथम डोज के बाद कोवैक्सीन के 28 तथा कोविशील्ड के लिए 84 दिन पूर्ण हो चुके हैं वे द्वितीय डोज जरूर लगाएं। कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव के लिए दोनों टीके लगाना जरूरी है। सभी जिलेवासी दोनों टीके लगाकर कोविड से बचाव के लिए अपना सुरक्षा चक्र पूर्ण करें।

 

नियमित टीकाकरण भी जारी रखें

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड वैक्सीनेशन के साथ ही प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले नियमित टीकाकरण का कार्य भी सतत् रूप से जारी रखें। नियमित टीकाकरण के लिए पात्र महिलाओं एवं बच्चों को नजदीकि केन्द्रों में टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि जिले का नियमित टीकाकरण प्रतिशत 90 प्रतिशत से कम न हो। उन्होंने जिले में कुपोषण की स्थिति पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एनआरसी केन्द्रों में बेड ऑक्यूपेंसी शतप्रतिशत सुनिश्चित करें।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की समाधान ऑनलाईन की समीक्षा

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने बंजी में पीएम जनमन आवास का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment