Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांव की बेटी योजना के तहत पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया जनपद तथा तहसील कार्यालय नैनपुर का औचक निरीक्षण  

मण्डला 22 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर के जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय कार्यालय तथा एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखावार आवंटित कार्यों के लक्ष्य तथा उपलब्धि की जानकारी लेते हुये आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभांवित करना प्रत्येक लोकसेवक का लक्ष्य होना चाहिये। हितग्राहियों के ग्राम – घर तक पहुंच कर उन्हें योजनाओं से लाभांवित करें, प्रयास यह होना चाहिये कि हितग्राहियों को संबंधित कार्यालय तक नहीं आना पड़े। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत नैनपुर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देषित किया कि सभी शाखा प्रभारी योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति में सकारात्मक भूमिका अदा करें। कार्यालयीन अभिलेख अद्यतन रखें तथा योजनाओं की जानकारी निर्धारित समय पर संबंधित पोर्टल पर अंकित करें। सभी कर्मचारियों को आवंटित कार्यों की जानकारी टेबिल में प्रदर्षित कराये। अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर उन्होंने सहायक ग्रेड 03 डीके नामदेव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिये। कलेक्टर ने कहा कि गांव की बेटी योजना के तहत पीसीओ तथा पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित करते हुये उसकी पूर्ति सुनिष्चित करें। विभागीय कर्मचारियों का बेहतर उपयोग करें, सुनिष्चित करें कि बालिकाओं को दस्तावेज जमा करने विकासखण्ड मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। पेंषन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत करें। जनपद स्तर पर बनाये गये वैक्सीनेषन कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण के लिये समस्त स्टॉफ का सहयोग लेने की बात कहीं।

 

पूर्ण करायें सांसद एवं विधायक निधि के कार्य

 

निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये कलेक्टर ने कहा कि सांसद एवं विधायक निधि के कार्यो को समय पर पूर्ण कराना सुनिष्चित करें। जिन उपयंत्रियों के क्षेत्र में कार्य अपूर्ण हैं उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी करें। मनरेगा सहित अन्य कार्यों में भुगतान की कार्यवाही समय पर करें। कार्यालय में साफ सफाई का विषेष ध्यान रखें। कार्यालय को स्वच्छ बनाने के लिये अधिकारी कर्मचारी श्रमदान करें।  पुराने फर्नीचर का नियमानुसार निस्तारण करें। जनपद पंचायत के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मकार मंडल, विवाह योजना, संबल योजना, सीएम हेल्प लाईन, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुये आवष्यक निर्देष दिये।

 

समय पर कार्यालय आयें और निष्ठा से कार्य करें

 

एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण करते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देषित किया कि राजस्व संबंधी सभी मामलों का समय सीमा पर निराकरण सुनिष्चित करें। नामांतरण, सीमांकन एवं अविवादित बंटवारे के प्रकरण अनावष्यक रूप लम्बित नहीं रखे जायें। उन्होंने लम्बे समय चल रहे प्रकरणों की नस्तियां का अवलोकन करते हुये उन्हें समय पर निराकृत करने के निर्देष दिये। कलेक्टर ने निर्देषित किया कि जिन प्रकरणों का स्थल पर जाकर निराकरण संभव है उनके लिये कार्ययोजना बनाकर उन्हें निराकृत करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय आयें और पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें। प्रकरणवार समीक्षा करते हुये कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों का निराकरण हो गया है उन्हें रिकार्ड रूम में जमा करायें।

ड्यूलिस्ट के अनुसार घर घर जाकर वैक्सीनेन करें

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर के बस स्टेंड, वार्ड नम्बर 10 तथा जामगांव के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर टीकाकरण की कार्यवाही देखी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित स्थानीय निकाय की टीम समन्वय कर सेकण्ड डोज का षत प्रतिषत वैक्सीनेषन सुनिष्चित करें। जो लोग वैक्सीन के लिये सेंटर तक नहीं आ रहे हैं ड्यूलिस्ट के अनुसार उनके घर जाकर उनका टीकाकरण करें। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि नवाचार कर लोगों को समझाईष दें कि सम्पूर्ण सुरक्षा के लिये वैक्सीन की दोनों डोज आवष्यक हैं। कलेक्टर ने स्थानीय कलाकारों द्वारा वैक्सीनेषन के संबंध में तैयार किये गये जागरूकता नाटक को भी देखा।

 

कक्षाओं का संचालन प्रारंभ क्यों नहीं ?

 

अपने नैनपुर भ्रमण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शासकीय महाविद्यालय नैनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। महाविद्यालय में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ नहीं किये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल कक्षाएं लगाने के निर्देष दिये। उन्होंने अनुपस्थित षिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी षिक्षक अपनी क्षमता से कार्य करते हुये विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहभागी बनें। उन्होंने विद्यालय में संचालित अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुये आवष्यक निर्देष दिये। भ्रमण के दौरान श्रीमति सिंह ने प्राथमिक शाला शांतिनगर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देष दिये। यहां पर कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीयता से बात करते हुये उनसे पाठ्यक्रम तथा सामान्य ज्ञान से संबंधी प्रष्न किये। कलेक्टर ने बच्चों को मॉस्क लगाने तथा सोषल डिस्टेंसिंग का पालन की भी समझाईष दी।

Related posts

सीएसईबी आधारित आवास निर्माण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजितr

Reva India News

नई उड़ान – गणित एवं सामाजिक विषय का ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण

Reva India News

21 मार्च से चना, सरसों और मसूर का उपार्जन प्रारंभ, 3 केंद्र स्थापित

Reva India News

Leave a Comment