Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना

मण्डला 30 अक्टूबर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार उपसचिव म0प्र0 शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय म0प्र0 भोपाल द्वारा ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना’ अंतर्गत मण्डला जिले के 9 आदिवासी विकासखण्डों में पात्र परिवारों को ग्राम में ही राशन सामग्री वितरण के निर्देश जारी कर दिए हैं। सामग्री वितरण हेतु वाहन व्यवस्था सेक्टर के ग्राम के मूल निवासी, अनुसूचित जनजाति वर्ग के चयनित हितग्राही के अनुबंधित वाहन से सामग्री का वितरण किया जाएगा। सेक्टर में सम्मिलित ग्राम एवं उनके खाद्यान्न सामग्री के आवंटन अनुसार सेक्टर के लिए वाहन का चयन किया जाएगा। विकासखण्डवार, कलस्टरवार एवं क्षमतानुसार आवश्यक वाहन हेतु आवेदन 3 नवम्बर 2021 तक अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) मण्डला में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

8 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

भूकंप आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण 26 मार्च को

Reva India News

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment