Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022-विशेष कैम्प

मण्डला 8 नवम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के साथ ही विशेष केम्पों का आयोजन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत् दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि 1 से 30 नवम्बर, विशेष कैम्प की तिथि 13, 14 तथा 20 एवं 21 नवम्बर तथा दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 20 दिसम्बर एवं निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारी आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार ऐसे पात्र मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है से फार्म-6 प्राप्त कर उनके नाम जुड़वाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से शेष न रहे तथा महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु अभियान चलाकर प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में संशोधन अथवा निरसन की कार्यवाही के संबंध में आम मतदाताओं को जागरूक कर निर्धारित समयावधि के अंदर उनसे यथा स्थिति निर्धारित प्ररूप-6, 7 एवं 8 प्राप्त कर उनका निराकरण सुनिश्चित करें। समस्त बी.एल.ओ. को यह भी निर्देशित करें कि वे विशेष कैम्प के आयोजन की तिथियों में अपने मतदान केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आम मतदाताओं के प्ररूप -6, 7 एवं 8 प्राप्त कर निराकरण हेतु प्रस्तुत करें। सभी बी.एल.ओ. सुपरवाईजर को भी निर्देशित किया जाए कि वे अपने प्रभार क्षेत्र के सभी बी.एल.ओ. के कार्य की सतत मानीटरिंग करें।

Related posts

नैनपुर पुलिस ने किया अंधे हत्या कांड का खुलासा,,,पत्नि से अवैध संबध के चलते हुई थी हत्या

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निवास और नारायणगंज में किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

अवैध लकड़ी से भरी ट्राली जप्त .वनविभाग की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment