Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला 15 नवम्बर 2021मुख्य समाचार रेवा इडिया न्यूज़

आज से हुआ आंगनवाड़ी केंद्रों का शुभारंभ

कलेक्टर ने बढ़ार केंद्र पहुंचकर बच्चों को बांटे फल

 

मण्डला 15 नवम्बर 2021

15 नवंबर से प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का पुनः प्रारंभ हो गया है। जिले की सभी परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बढ़ार आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बात करते हुए उन्हें फल वितरण भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्रों के शुभारंभ के साथ ही केंद्रों में पर्याप्त साफ-सफाई एवं बच्चों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग तथा मॉस्क का उपयोग सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बढ़ार आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या, कुपोषण की स्थिति तथा पूरक पोषण आहार वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का अपने समक्ष वजन भी कराया।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने बढ़ार ग्राम पंचायत में की ग्रामीणों से मुलाकात, जानी समस्याएं

 

मण्डला 15 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान बढ़ार ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके, अतिरिक्त सीईओ श्री मरावी, सीईओ जनपद मंडला श्री शर्मा सहित संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों से खेती, मनरेगा के कार्य, पानी एवं बिजली से संबंधित समस्या एवं उपार्जन के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बढ़ार क्षेत्र में खरीदी केंद्र तथा आयुर्वेदिक औषधालय की मांग रखी। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत् घर-घर होने वाले नल कनेक्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सचिव को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं तथा सतत् रूप से ग्रामीण विकास कार्य को संचालित रखें। कलेक्टर ने पटवारी की अनुपस्थिति के चलते उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए।

ग्राम बढ़ार में कल लगेगा राजस्व शिविर

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीणों से उनके राजस्व प्रकरणों से संबंधित समस्याएं जानी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम बढ़ार में कल 16 नवंबर को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाए। इस शिविर में स्थानीय लोगों के फौती, नामांतरण, बंटवारे एवं अन्य राजस्व त्रुटियों के सुधार के लिए प्रभावी रूप से कार्य संचालित करें। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी किया एवं 15 नवंबर से शुरू हुए आंगनवाड़ी केंद्रों में अपने बच्चों को नियमित रूप से भेजने का आग्रह भी किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ भी दी।

 

 

 

 

 

 

 

कोविड टीके के दोनों डोज लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें

जिलेवासियों से कलेक्टर की अपील

 

मण्डला 15 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के जनसमुदाय से अपील की है कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी टला नही है, सावधानी बरतें त्यौहार या समारोह में धार्मिक, समाजिक कार्यक्रम, भीड़-भाड़ में ना जायें, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, कोविड-19 वैक्सीन पात्र हितग्राही जरूर लगवायें जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है समय अनुसार दूसरा डोज जरूर लगवायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 महामारी की सुरक्षा हेतु मंडला जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन जिला मुख्यालय से विकासखंड के मैदानी क्षेत्र की सभी संस्थाओं में टीकाकरण सत्र लगाकर हितग्राहियों को टीकाकरण किया जा रहा है। जनसमुदाय से अपील की है कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी टला नही है पूर्ण सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका 2 प्रकार का है। कोवैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद 28 दिन के अदंर दूसरा डोज, कोवीशील्ड का पहला डोज लगने के बाद 84 दिन से 112 दिन के अदंर दूसरा डोज जरूर लगवाये। जिन्होंने पहला डोज लिया है, दूसरा डोज जरूर लगवाएं, जो व्यक्ति एक भी डोज नहीं लगवाया है, वह व्यक्ति भी टीका लगवाए, कोविड-19 का टीका हमारा सुरक्षा कवच है टीके से व्यक्ति के अंदर रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। पहला डोज से शरीर में पूर्ण सुरक्षा नही मिलती है, दूसरा डोज लगने के बाद ही शरीर में रोग प्रतिरोधातमक क्षमता बढ़ेगी, टीके के साथ कोविड-19 व्यवहार अनुकूल परिवर्तन जरूर अपनाएं आप भी टीके लगवाएं एवं आपके ग्राम पड़ोस सभी को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करें तभी हम इस भीषण महामारी से बच सकते हैं।

 

 

 

 

 

अस्थि बाधित दिव्यांग शिविर 18 नवम्बर को

 

मण्डला 15 नवम्बर 2021

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय मण्डला में अस्थि रोग संबंधी चिकित्सक के 16 नवम्बर 2021 को आकस्मिक कारणों से अवकाश अवधि में रहने के कारण अस्थि बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही 18 नवम्बर को शिविर आयोजित की जाएगी।

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

 

मण्डला 15 नवम्बर 2021

प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिले में स्वरोजगार की संभावना एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से मण्डला के लिए 37 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों जैसे फैशन डिजाईनिंग, सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर एकाउण्ट विथ टेली, घरेलू उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर कारपेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग आदि ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मण्डला के मोबाईल नम्बर 8959500194 एवं श्री एस.एल. वरकडे़ मो.नं. 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

17 नंवम्बर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन अभियान

कोवैक्सीन का 28 दिन एवं कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन बाद

 

मण्डला 15 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन के लिए 10 नवम्बर से सेकंड डोज वैक्सीनेशन महा अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि वे अपना तथा अपने परिजनों का अनिवार्य रूप से द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोविड-19 से जिले की सुरक्षा हम सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

 

सेकंड डोज महाभियान में टीका जरूर लगाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि 17, 24 नवम्बर तथा 1 दिसम्बर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अगस्त माह में कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाने वाले हितग्राही अपने नजदीकि केन्द्रों में जाकर द्वितीय डोज ले सकते हैं। कोवैक्सीन का द्वितीय डोज 28 दिन बाद तथा कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन के बाद लगाया जाता है। श्रीमती सिंह ने कहा है कि सभी को कोविड के दोनों टीके लगाना जरूरी है। दोनों टीके लगाकर ही कोविड से बचाव के सुरक्षा चक्र को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्वयं टीके के दोनों डोज लगाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी दोनों डोज लगाने प्रेरित करें।

 

 

Related posts

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया हायर सेकेंडरी स्कूल अमगवां का निरीक्षण

Reva India News

युवा दिवस के अवसर पर आरडी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment