Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के प्रभारी मंत्री का हुआ मंडला आगमन

मण्डला 20 नवम्बर 2021

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 20 नवम्बर की शाम को मंडला आगमन हो गया है। श्री सिंह का मंडला पहुंचने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं संबंधित अधिकारियों ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंडला एवं रामनगर में प्रस्तावित तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही श्री सिंह 21 नवम्बर को कार्यक्रमों से संबंधित आवश्यक निर्देशों एवं चर्चा के लिए जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। 22 नवम्बर को मंडला एवं रामनगर के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के पश्चात् प्रभारी मंत्री का प्रस्थान होगा।

Related posts

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निवास/बीजाडांडी निलंबित

Reva India News

पहले सेमीफइनल में बालाघाट और मंडला की होगी भिड़ंत दूसरे सेमीफइनल में जबलपुर का छिंदवाड़ा से होगा मुकाबला दक्षिण क्षेत्र जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल आज

Reva India News

Leave a Comment