Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वनाधिकार हक प्रमाणपत्र मिलने से शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो रहा – बिन्दो बाई

मण्डला 20 नवम्बर 2021

’अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियम 2008’ के अन्तर्गत अनुसूचित जनजातीय वनग्राम मिर्चाखेड़ा ग्राम पंचायत मचला जनपद मोहगांव तहसील घुघरी निवासी बिन्दो बाई को शासन द्वारा 2.373 हेक्टेयर वनभूमि का वनाधिकार हक प्रमाणपत्र प्रदान किया है तथा वनभूमि का मलिकाना हक दिया गया।

वनाधिकार हक प्रमाणपत्र मिलने से बिन्दो बाई को शासन की अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के संशोधन नियम 2012 के नियम 16 के अन्तर्गत शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हुआ। इसके तहत् बिन्दो बाई को अपने खेत को बेहतर करने एवं कृषि उपज बढ़ाने के लिए मेढ़बंधान योजना, सिंचाई हेतु कपिल धारा कूप निर्माण योजना का लाभ दिया गया है, जिससे अब बिन्दो बाई पहले की तुलना में अपने खेतों से अधिक फसल पैदा कर पा रही है। साथ ही वनभूमि का हकप्रमाण पत्र होने से अपनी फसल को कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्य पर विक्रय कर अधिक लाभ कमा रही है।

बिन्दो बाई बताती है कि वनभूमि पर अपने कच्चे मकान, झोपड़ी पर रह रही थी। शासन की मदद से वनभूमि का मलिकाना हक मिलने से अब कृषि के साथ-साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत् पक्का आवास भी बनवाया गया है जिससे अब वे अपने परिवार के साथ सुविधा युक्त बेहतर जीवनयापन कर रही है।

Related posts

कलेक्टर ने की व्यापारिक वर्ग के साथ बैठक

Reva India News

मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हुआ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 17 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment