Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शहीद श्री शंकरशाह एवं शहीद श्री रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थापना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया भूमिपूजन 35 लाख रूपए की लागत से होगा प्रतिमा स्थापना का कार्य

मण्डला 22 नवम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 22 नवम्बर 2021 को मंडला प्रवास के दौरान किलावार्ड में गोंडवाना राजवंश के शहीद श्री शंकरशाह एवं शहीद श्री रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। प्रतिमा स्थापना का कार्य 35 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वनमंत्री मध्यप्रदेश शासन कुंवर विजयशाह, जनजाति कार्य विकास मंत्री सुश्री मीना सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके, मंडला विधायक देवसिंह सैयाम एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

हरिश्चन्द्र वरकड़े को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र

Reva India News

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

नक्सली एवं पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच में 2 मई 2025 तक आपत्ति/जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं  

Reva India News

Leave a Comment