Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पहने बैगाओं के परंपरिक परिधान बैगा-करमा नृत्य महोत्सव में शामिल हुई कलेक्टर

मण्डला 24 नवम्बर 2021

कान्हा क्षेत्र के खटिया में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बैगा कलाकारों एवं प्रतिनिधियों के द्वारा एकदिवसीय बैगा-करमा नृत्य महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैगाओं का परंपरिक परिधान पहनते हुए सहभागिता की। उन्होंने बैगा महिलाओं के साथ लोकनृत्य में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि प्रशासन बैगा जनजाति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तत्पर है।

श्रीमती सिंह ने उपस्थित बैगा समुदाय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बैगा विकास के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए भी संबंधित विभागों को सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बैगा जनजाति के सदस्यों से अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने का आव्हान किया। इस दौरान कलेक्टर ने बैगा प्रतिनिधियों से जनजाति रीति-रिवाजों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बैगा समुदाय के लोगों से शासन की योजना का लाभ लेते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही।

बैगा-करमा महोत्सव में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बैगा समुदाय के प्रदेश एवं राज्य स्तरीय प्रतिनिधि, तुलसी पुरूस्कार से सम्मानित अर्जुन, संबंधित अधिकारी एवं जनजातीय कलाकार उपस्थित थे।

Related posts

अमृत महोत्सव के अंतगत आरडी कॉलेज में साइकिल रैली आयोजित

Reva India News

हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए जोनल (सेक्टर) ऑफिसर नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment