Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रेक्षक श्री खरे ने विकासखण्डों के स्क्रूटनी कार्यों का लिया जायजा मंडला, मोहगांव, घुघरी तथा निवास का किया दौरा

मण्डला 21 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंडला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र खरे ने 21 दिसम्बर से प्रारंभ हुए नाम-निर्देशन पत्रों के स्क्रूटनी कार्य का अलग-अलग विकासखण्डों में जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत में संचालित नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। श्री खरे ने इसके पश्चात मंडला ब्लॉक के अंतर्गत प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों के निरीक्षण कार्य की प्रगति भी देखी। उन्होंने इसके पश्चात मोहगांव तथा घुघरी विकासखण्ड में किए गए नाम-निर्देशन पत्रों के स्क्रूटनी कार्य का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा करते हुए निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री खरे ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए 21 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर संपादित किए गए ईव्हीएम रेंडमाईजेशन कार्य को भी देखा। इसके पश्चात उन्होंने निवास अनुविभाग का दौरा कर स्क्रूटनी कार्य का जायजा लिया एवं जरूरी जानकारी ली। इस दौरान संपर्क अधिकारी महाप्रबंधक श्री उमेशकांत गोंटिया एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक

Reva India News

उमंग, उच्च शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम महाविद्यालय में सम्पन्न

Reva India News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भारत की प्रेरणा है…वैभव पवार .आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती पर संगोष्ठी….

Reva India News

Leave a Comment