Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतिम दिन तक जि.पं. के लिए 53, ज.पं. के लिए 336, सरपंच के लिए 1333 तथा पंच के लिए 5096 प्राप्त हुए नामांकन नाम-निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य हुआ प्रारंभ

मण्डला 21 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए 4 दिसम्बर से आचार संहिता प्रभावशील है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंडला जिले में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय चरणों में मतदान होगा। 13 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक प्रथम एवं द्वितीय चरण में शामिल विकासखण्डों में नाम-निर्देशन पत्र भरे गए। 21 दिसम्बर से नाम-निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य जिला मुख्यालय सहित सभी स्तरों पर प्रारंभ हो गया है। नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 20 दिसम्बर तक निवास जनपद से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 5, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 47, सरपंच पद के लिए 332 तथा पंच पद के लिए 539 आवेदन प्राप्त हुए। बीजाडांडी जनपद से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 11, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 72, सरपंच पद के लिए 190 तथा पंच पद के लिए 891 आवेदन प्राप्त हुए। नारायणगंज जनपद से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 4, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 13, सरपंच पद के लिए 42 तथा पंच पद के लिए 1430 आवेदन प्राप्त हुए।

इसी प्रकार मोहगांव जनपद से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 7, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 65, सरपंच पद के लिए 208 तथा पंच पद के लिए 938 आवेदन प्राप्त हुए। घुघरी जनपद से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 14, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 72, सरपंच पद के लिए 268 तथा पंच पद के लिए 1117 आवेदन प्राप्त हुए। मंडला जनपद से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 12, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 67, सरपंच पद के लिए 294 तथा पंच पद के लिए 1475 आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Reva India News

पीएम जनमन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए मंडला की राष्ट्र स्तर पर हुई सराहना कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नई दिल्ली में आयोजित कॉफ्रेंस में किया प्रस्तुतिकरण

Reva India News

पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण 22 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment