Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ईव्हीएम एवं अन्य सामग्रियों को पुनः सुरक्षित रखने के निर्देश

मण्डला 3 जनवरी 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने रिटर्निंग ऑफीसर निवास, नारायणगंज एवं बीजाडांडी को निर्देशित किया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की प्रक्रिया निरस्त की गई है। ईव्हीएम एवं अन्य सामग्रियों को पुनः स्टोर रूम में सुरक्षित रखने निर्देशित किया जाता है।

उन्होंने जारी निर्देशों में कहा है कि प्रदाय ई.व्ही.एम को निर्धारित ट्रंक में रख एवं उससे संबंधित समस्त प्रकार की सामग्री को यथा सील, डी.एम.एम., पावर पैक को जिले में नियुक्त ई.व्ही.एम. नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला मण्डला को तत्काल वापस करें ताकि ई.व्ही.एम. स्टोर रूम में सुरक्षित रखी जा सके। ई.व्ही.एम. परिवहन के लिए जिला परिवहन अधिकारी मण्डला से संपर्क कर वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

नव निर्वाचित जिला सचिव का हुआ स्वागत

Reva India News

माँ की जिंदगी बचाने की जंग में उम्मीद की किरण कलेक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

Reva India News

माँ नर्मदा की महाआरती-आस्था और संस्कृति का एक अनुपम उदाहरण कलेक्टर श्री मिश्रा के संकल्प से सजी माँ नर्मदा की महा आरती

Reva India News

Leave a Comment