Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा डेव्लपमेंट प्लान’ के अंतर्गत प्रत्येक बैगा परिवार को दें शासन की योजनाओं का लाभ

मण्डला 6 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि जिले में विशेष अभियान चलाकर ’बैगा डेव्लपमेंट प्लान’ के अंतर्गत प्रत्येक बैगा परिवार को शासन विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने हेतु पात्रता सर्वे कराया जाने व सर्वे अनुसार योजनाओं हेतु पात्र प्रत्येक बैगा व्यक्ति व परिवार को शासन की योजनाओं से प्राथमिकता से लाभ दें। अभी तक बैगा व्यक्ति व परिवार को शासन की योजनाओं से शत प्रतिशत लाभांवित की जानकारी प्रेषित नहीं की जा रही है, जो कि खेद जनक है। उन्होंने कहा है कि उपरोक्त कार्य प्राथमिकता से करते हुये, विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं से सर्वे अनुसार पात्र बैगा व्यक्ति, परिवार को लाभांवित कर अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रपत्र में हार्ड कापी एवं सॉफ्ट कापी ई-मेल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उपरोक्त कार्य को सर्वाेच्चय प्राथमिकता दी जाये।

Related posts

नर्मदा जयंती के अवसर पर ’’निर्झरणी महोत्सव’’ का आयोजन

Reva India News

एसडीएम ने डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया

Reva India News

ड्रिप संयत्र एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर के लिए होंगे ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

Leave a Comment