Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

22256 किसानों से 1248205.01 क्विंटल धान की खरीदी

मण्डला 6 जनवरी 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 6 जनवरी 2022 तक जिले के 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित की गई है। आज दिनांक तक 22256 किसानों से 1248205.01 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोविड संक्रमण के चलते किसानों से अनुरोध किया है कि वे विक्रय एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही (www.mpeuparjan.nic.in पर खरीफ वर्ष 2021-22 में किसान कोड, समग्र सदस्य आईडी, मोबाईल नंबर के माध्यम से अपना एसएमएस देख सकते हैं) उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर आएं तथा सभी कृषक फसल को साफ कर एफएक्यू मापदण्ड के अनुरूप ही उपार्जन केन्द्र पर आएं। ताकि फसल विक्रय के समय किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाया जा सके। एस.एम.एस. प्राप्त न होने की स्थिति में फसल तैयार होने की जानकारी उपार्जन केन्द्र को दें। ताकि उन्हें विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजा जा सके। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतने का भी आग्रह किया है।

Related posts

जिले में सुरक्षा कवच नवाचार का दिया जा रहा प्रशिक्षण कलेक्टर रहे प्रशिक्षण में मौजूद

Reva India News

आज 11 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

खाद्य विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment