Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

होम आईसोलेट पॉजीटिव मरीज की मॉनीटरिंग के संबंध में निर्देश जारी

मण्डला 15 जनवरी 2022

होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड पॉजीटिव मरीज की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार प्रभारी अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड सेंटर एवं अपर कलेक्टर होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों से प्रत्येक दिवस लगभग 10 मरीजों से दिन में न्यूनतम 2 बार स्वयं बातचीत कर मरीजों के स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने क्षेत्र के समस्त आरआरटी व एमएमयू टीम द्वारा होम आईसोलेशन में रखे मरीजों से संपर्क कर पहले उसके परिवारजनों से डूज एंड डोन्ट संबंधी काउंसलिंग कर उक्त आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करेगी। समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमाण्डर अपने-अपने क्षेत्रों में होम आइसोलेट पॉजिटिव मरीज की सतत् मोनीटरिंग कराएं एवं स्वयं भी उनसे दूरभाष आदि के माध्यम से संपर्क में रहें।

Related posts

वरदान आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरूपूर्णिमा महोत्सव

Reva India News

बिछिया तहसील में देर रात तक एसआईआर का कार्य जारी कलेक्टर ने कार्य के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की

Reva India News

घर-घर टीम भेजकर सुनिश्चित करें 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment