Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड मरीज की जांच रिपोर्ट एवं जानकारी नहीं देने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

मण्डला 19 जनवरी 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त निजी नर्सिंग होम व पैथालाजी को कोविड मरीज की जांच रिपोर्ट एवं जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में कोविड महामारी का व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। यदि संचालित निजी नर्सिग होम व पैथालाजी लैब में कोई भी मरीज कोविड रोग की जांच कराने आता है तथा कोविड रोग की जांच की जाती है अथवा अन्य किसी पैथालाजी से जांच कराई जाती है तो मरीज की कोविड जांच रिपोर्ट एवं मरीज की कॉन्टेक्ट डिस्ट्री की जानकारी उसी समय जिस दिन जांच की जाती है, अनिवार्य रूप से अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय की आई.डी.एस.पी. शाखा में प्रस्तुत करेंगे। यदि समस्त निजी नर्सिंग होम व पैथालाजी द्वारा किसी भी मरीज की कोविड रोग से संबंधित जांच की जाती है तथा उससे संबंधित जानकारी एवं रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

श्रमोदय आदर्श आईटीआई द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

Reva India News

*पुलिस अधीक्षक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत थाना मवई एवं थाना बिछिया का किया औचक निरीक्षण: महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा कर दिए निर्देश

Reva India News

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment