Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*कलेक्टर ने बिछिया एवं मवई क्षेत्र के 5 कोविड मरीजों से की बात दूरभाष पर जाना स्वास्थ्य हालचाल*

मण्डला 24 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के बिछिया अनुविभाग के अंतर्गत बिछिया एवं मवई के 5 कोविड संक्रमित मरीजों से दूरभाष के माध्यम से बात की। उन्होंने मरीजों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी। श्रीमती सिंह ने संक्रमित मरीजों से बात करते हुए उन्हें कोरोना को हराकर पुनः जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मरीजों से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य तथा अन्य विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवाईयाँ, आवश्यक सलाह तथा समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में भी पूछा। श्रीमती सिंह ने होम आईसोलेट मरीजों से दूरभाष पर चर्चा करते हुए उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा कोरोना को हराकर पुनः जल्द स्वस्थ हों। सभी संक्रमित व्यक्तियों द्वारा कलेक्टर हर्षिका सिंह को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उचित देखभाल एवं सलाह मिलने की जानकारी दी गई।

Related posts

बीएलओ के स्वास्थ्य जांच की सौंपी गई ज़िम्मेदारी

Reva India News

कलेक्टर ने ली कम्यूनिकेशन, नेटवर्क तथा रूटचार्ट की बैठक संपन्न

Reva India News

एनीमिया मुक्त भारत एवं दस्तक अभियान कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment