Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*’मिलावट से मुक्ति अभियान’ अन्तर्गत खाद्य पदार्थों की हुई जाँच 61 प्रकरणों में लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड आरोपित*

मण्डला 24 जनवरी 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी वदंना जैन एवं उनकी टीम द्वारा संपूर्ण जिले में ’मिलावट से मुक्ति अभियान’ के अन्तर्गत 9 नवम्बर 2021 से 24 जनवरी 2022 तक 920 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 361 रेगुलेटरी नमूने लिये गये हैं जिनमें दूध के 28, घी के 20, खोवा के 3, मिठाईयों एवं अन्य दुग्ध उत्पाद के 152, सरसों तेल के 13 एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 145, इस प्रकार कुल 361 नमूने जाँच हेतु लिये गये हैं। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 912 खाद्य पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग की गई हैं। मैजिक बॉक्स के माध्यम से 3795 नमूने लिए गए हैं। खाद्य प्रतिष्ठानों में कमी पाए जाने पर 107 सुधार सूचना पत्र जारी किये गये हैं। मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत लिये गये नमूनों में से 56 खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा 50 प्रकरण सक्षम न्यायालय में दायर किये गये हैं तथा 61 प्रकरणों में न्यायालयों के द्वारा 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Reva India News

26 एवं 27 को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के लिए कार्यक्रम जारी प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक बैटन रिले, 9 बजे ली जाएगी स्वच्छता शपथ

Reva India News

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश

Reva India News

Leave a Comment