Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला ज्ञानालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

मण्डला 17 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार तथा महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिला ज्ञानालय संचालित है। महिला ज्ञानालय में महिलाओं को अक्षरज्ञान, नाम लिखना तथा सामान्य बैंकिंग कार्यों से परिचय कराया जाता है। इसी प्रकार महिलाओं को समय-समय पर वित्तीय साक्षरता का ज्ञान भी प्रदान किया जाता है। महिला ज्ञानालय के द्वितीय संस्करण में अब महिलाओं को कम्प्यूटर साक्षरता का ज्ञान प्रदान करना प्रारंभ हुआ है। परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव ने बताया कि मंडला एवं बिछिया परियोजना के महिला ज्ञानालयों में वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजन के तहत वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। साक्षरता शिविर में एलडीएम अमित केशरी ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित आधारभूत एवं उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं ज्ञानालय में अध्ययनरत महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

बरोंची में ग्रामीणों ने रैली निकालकर स्वच्छता को अपनाने की अपील की

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी  

Reva India News

राजस्व अधिकारियों ने किया गणना पत्रक वितरण का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment