Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 32 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

मण्डला 17 फरवरी 2022

16 फरवरी की शाम 3 बजे से 17 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 32 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया निवासी 17 वर्षीय बालिका, कोको निवासी 15 वर्षीय बालिका, उमरिया निवासी 17 वर्षीय बालिका, खमरोटी निवासी 11 वर्षीय बालिका, बाघन्डी निवासी 33 वर्षीय पुरूष, छपरतला निवासी 30 वर्षीय पुरूष, चर्राटोला निवासी 35 वर्षीय पुरूष, बहेराटोला नेवसा निवासी 30 पुरूष, खुक्सर निवासी 6, 11 एवं 13 वर्षीय बालक, 6, 11 एवं 13 वर्षीय बालिक, बरवानी निवासी 46 वर्षीय महिला, खमतरा निवासी 45 वर्षीय महिला, घुघरी निवासी 23 वर्षीय पुरूष, इंदरा रैयत निवासी 35 वर्षीय महिला, साजपानी निवासी 65 वर्षीय पुरूष, सिकोसी निवासी 23 वर्षीय महिला, केरपानी निवासी 25 वर्षीय पुरूष, डुड्डुम निवासी 21 वर्षीय युवक, मानेगांव निवासी 55 वर्षीय महिला एवं 39 वर्षीय पुरूष, नेनपुर के वार्ड नंबर-4 निवासी 30 वर्षीय महिला, लक्खीवड केवलारी निवासी 42 वर्षीय महिला, धतूरा निवासी 19 वर्षीय पुरूष, रौसर निवासी 52 वर्षीय पुरूष, खम्हरिया निवासी 55 वर्षीय महिला, बोरिया लिमरूआ निवासी 7 वर्षीय बालक, राम्हेपुर स्कूलटोला निवासी 55 वर्षीय महिला तथा खम्हरिया निवासी 35 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 प्रतिशत तक बेहतर करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

रोजगार मेले में 6 दिव्यांगों को मिले नियुक्ति पत्र 243 पंजीयन, 189 का प्रारंभिक चयन, जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 27 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment