Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

मण्डला 18 फरवरी 2022

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 फरवरी को नगरपालिका टाऊनहॉल में किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष एवं योग्यता कक्षा आठवी से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं आजीविका मिशन मंडला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 फरवरी 2022 को नगरपालिका मंडला के टाऊनहॉल में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है।

जिला स्तरीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, 2 फोटोग्राफ, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना से जायत्री विश्वकर्मा को मिला पक्का घर

Reva India News

जिले की 760 लाड़लियों को छात्रवृत्ति का हुआ वितरण

Reva India News

नारायणगंज विकासखंड के ग्रामों में पहुंचा जागरूकता रथ 15 ग्रामों में किया प्रचार-प्रसार गांव-गांव गूंज रहे मतदान के लोकगीत

Reva India News

Leave a Comment