Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 26 फरवरी 2022

25 फरवरी की शाम 3 बजे से 26 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 3 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खुर्शीपार निवासी 18 वर्षीय बालक, भावलमाल अंजनिया निवासी 30 वर्षीय पुरूष तथा सागर निवासी 55 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

भारतीय रेल सर्विसेस के प्रशिक्षु अधिकारियों का भ्रमण। 

Reva India News

जिला पेंशन फोरम की बैठक 10 नवम्बर को

Reva India News

तहसील निवास में बी.एल.ओ. द्वारा मतदाता मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

Leave a Comment