Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने जंतीपुर में किया पल्सपोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

मण्डला 27 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 27 फरवरी से 1 मार्च तक संचालित हो रहे राष्ट्रीय पल्सपोलियो अभियान का जिले में शुभारंभ किया। उन्होंने जंतीपुर आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुरांक पिलाई। श्रीमती सिंह ने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने आसपास के भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह और परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव ने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।

 

आंगनवाड़ी केन्द्र में करें पोषणवाटिका विकसित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पल्सपोलियो कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात् आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधितों से केन्द्र में दर्ज बच्चों की जानकारी लेते हुए कुपोषण स्तर के बारे में भी जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि बच्चों का नियमित वजन एवं ऊँचाई की जाँच कराएं। उन्होंने अपने समक्ष बच्चों का वजन भी कराया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र में पोषणवाटिका भी विकसित करें ताकि स्थानीय स्तर पर बच्चों के लिए पोषण आहार उपलब्ध हो सके।

Related posts

मंत्री एवं सांसद नगरपालिका नैनपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

27 हजार से अधिक की मदिरा जब्त

Reva India News

केबिनेट मंत्री 22 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों को करेगी सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment