Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 8 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 27 फरवरी 2022

26 फरवरी की शाम 3 बजे से 27 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 8 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खम्हरिया निवासी 55 वर्षीय पुरूष, शंकरगंज निवासी 35 वर्षीय महिला, पटपरा निवासी 50 वर्षीय पुरूष, खमरोटी निवासी 28 वर्षीय महिला, चायटोला केवलारी निवासी 3 वर्षीय बालिका एवं 8 वर्षीय बालक, अंडिया निवासी 24 वर्षीय पुरूष तथा मोईयानाला निवासी 18 वर्षीय बालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

मांझी समाज की बैठक 18 को    

Reva India News

संभागीय मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में भागीदारी के अनुभवों को बच्चों ने किया साझा बाल कल्याण समिति ने किया बालगृह का निरीक्षण बालगृह प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment