Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

मण्डला 28 फरवरी 2022

सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 की किसान पंजीयन के लिए जिले में कुल 49 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन 49 केन्द्रों में से 36 पंजीयन केन्द्र सहकारी समिति के अंतर्गत, 9 पंजीयन केन्द्र लोकसेवा केन्द्र के विकासखण्ड स्तर पर एवं 4 पंजीयन केन्द्र ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकृत है। ग्राम पंचायत स्तर के केन्द्र अंजनिया, ककैया, बड़ी खैरी एवं हिरदेनगर है। सहायक आयुक्त सहकारिता ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि रबी पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए किसान पंजीयन शीघ्र कराएं।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने किया पार्क डेवलपमेंट कटरा का निरीक्षण

Reva India News

मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता से संबंधित कार्यशाला संपन्न  

Reva India News

6 अक्टूबर को अधिकार अभिलेख कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment