Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया शिक्षा विभाग मण्डला का औचक निरीक्षण  

मंडला 3 मार्च 2022

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग जबलपुर डॉं. राम मोहन तिवारी ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मण्डला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक ने प्रत्येक शाखा प्रभारियों ने व्यक्तिगत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

संयुक्त संचालक डॉ. राम मोहन तिवारी एवं उनके दल ने जिला मुख्या्लय मण्डला के बोर्ड परीक्षा केन्द्र शासकीय विद्यालय रानी अवंती बाई, कन्या महाराजपुर, क्रमांक-02, एवं अशास. भारत ज्योति एवं निर्मला विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया। आज 12वीं गणित संकाय की वार्षिक परीक्षा शांति पूर्वक संचालित हुई एवं कोई भी नकल प्रकरण नहीं बनाया गया साथ ही कन्या पड़ाव एवं डाईट का भी शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, सहायक संचालक एमएस सेन्द्राम, मदन झारिया, योजना अधिकारी एलएस मसराम, एपीसी मुकेश पाण्डेय, बीईओ मण्डला शैलेन्द्र मालवीय आदि साथ रहे।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर डॉं. राम मोहन तिवारी द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में जिला मुख्यालय के शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों, डाईट प्राचार्य, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, समस्त प्राचार्य मॉडल उमावि मण्डला, समस्त बीआरसी, एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने सी.एम. हेल्पलाइन, नवीन संवर्ग की वरीयता सूची को अंतिम रूप दिए जाने, वर्ष 2021-22 बजट एवं व्यय पर चर्चा, उच्च माध्यमिक/माध्यमिक शिक्षक भर्ती, मान्यता, अनुकंपा नियुक्ति, कार्यालयों/शालाओं में गठित आंतरिक परिवाद समिति, परिवेदना प्रकरणों के निराकरण तथा सी.एम. राइज विद्यालयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

विभाग प्रमुख शिकायतों का निराकरण कराएं – कलेक्टर जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा  

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियाँ कराएं – कलेक्टर

Reva India News

एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छटवी में प्रवेश के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Reva India News

Leave a Comment