Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रमिकों के पंजीयन एवं बंधक श्रम प्रथा के उन्मूलन के लिए 7 से 13 मार्च के मध्य पेंशन सप्ताह एवं जागरूकता अभियान होगा आयोजित

मण्डला 7 मार्च 2022

श्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनांतर्गत श्रमिकों के पंजीयन के लिए एवं बंधक श्रम प्रथा के उन्मूलन के लिए 7 मार्च से 13 मार्च 2022 के मध्य पेंशन सप्ताह मनाये जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत असंगठित कामगारों के लिये जैसे रिक्शा चालक, फेरीवाला, लेबर, घरेलू कामगार, दर्जी, पान वाले, छोटी दुकानों, आशा कार्यकर्ता, एएनएम आंगनबाड़ी कर्मी, स्ट्रीट वेन्डर, मनरेगा श्रमिक आयुष्मान हितग्राही या इसी तरह के अन्य कामगार के लिए चालू की गई है, यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी योजना है। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित कामगारों को जिनकी मासिक आय 15000 रूपये प्रतिमाह या उससे कम है को योजना में सम्मिलित होने के लिए पात्र हैं। योजना में सम्मिलित श्रमिकों को उनकी आयु के आधार पर 60 वर्ष की आयु तक 55 रूपये से रूपये 200 तक प्रतिमाह अशंदान जमा किया जाना होता है।

हितग्राहियों व श्रमिकों को 60 वर्ष की आय प्राप्त होने पर रुपये 3000 की मासिक सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन प्रदान की जाती है। इस योजना मे नामांकन, सामान्य सेवा केन्द्रों के माध्यम से किया जाता है, जिसका देश भर में 4 लाख से अधिक केन्द्रों का अपना नेटवर्क है, इसके अतिरिक्त पात्र व्यक्ति पोर्टल पर जाकर भी स्व-नामांकन कर सकते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उक्त अवधि में ही बंधक श्रम प्रथा के उन्मूलन के लिए जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। जिले में बंधक श्रम (उन्मूलन) के लिये जिला एवं अनुविभाग स्तरीय सतर्कता समिति गठित है।

Related posts

पीएचई ने किया सोडियम हाइपोक्लोराइट का किया वितरण

Reva India News

सूरजकुंड बाब्बा के दरबार में भक्तों का तता

Reva India News

जिम्मेदार अधिकारीयों की लापरवाही से ढप्प पडा विकास कार्य‐ ग्राम पंचायतों में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार- ठेकेदार और सरपंच सचिव मिलकर सासकिय योजनाओ को लगा रहे चूना –

Reva India News

Leave a Comment