Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेला

मण्डला 10 मार्च 2022

उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर द्वारा 11 मार्च 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र मंडला में किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य विभिन्न सरकारी संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा विकसित आसानी से हस्तांतरणीय प्रौद्योगिकियों के साथ किसानों की सहायता करना है। यह किसानों, आदिवासियों और अकाष्ठ वन उपजों एवं औषधीय पौधों आश्रित हितधारकों को वित्तीय योजनाओं और कृषि वानिकी एवं वानिकी गतिविधियों में सहायता के लिए मंच प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात और ग्रामीण विकास, भारत सरकार रहेंगें। मध्यप्रदेश राज्य वन विभागों एवं उनकी संबद्ध एजेंसियों, राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर और विभिन्न अनुसंधान संस्थानों के विषय विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। साथ ही कृषक परिचर्चा द्वारा कृषकांे की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Related posts

बीजेगाँव (मानेगांव) ने सखियों के साथ निकाली हरियाली यात्रा

Reva India News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली

Reva India News

पक्के मकान का सपना हुआ साकार: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बदली जिंदगी

Reva India News

Leave a Comment