Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण एवं निगरानी के लिए जिलाधिकारी करेंगे पर्यवेक्षण

मण्डला 24 मार्च 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण एवं नगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है। संबंधित अधिकारीगण प्रतिदिन सुबह-शाम आवंटित किए गए वार्डों में स्वच्छता का जायजा लेंगे एवं संबंधित क्षेत्र के आमजनों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त करेंगे।
संबंधित अधिकारीगण अपने भ्रमण के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गंदगी एवं अस्वच्छता की स्थिति पाए जाने पर श्री कुर्वेती पीओडूडा से संपर्क कर प्रत्येक वार्ड के लिए नगरपालिका मंडला द्वारा नियुक्त किए गए सफाई प्रभारी को दूरभाष पर जानकारी देकर तत्काल समस्याओं का निराकरण कराएंगे।
जारी आदेश के तहत सुभाष वार्ड के लिए कार्यपालन यंत्री, पीआईयू, राजराजेश्वरी वार्ड के लिए जिला विपणन अधिकारी, इंदिरा जी वार्ड के लिए ललिता कोटेकर एई मंडला, नर्मदा जी वार्ड के लिए जिला कोषालय अधिकारी, महात्मागांधी वार्ड के लिए सहा.अधीक्षक भू-अभिलेख श्री तिवारी, शहीद उदयचंद वार्ड के लिए एसडीओ लोक नि. विभाग आयुषि सिंह, रानी दुर्गावती वार्ड के लिए सहा.संचा. कृषि विभाग आरडी जाटव, आजाद वार्ड के लिए एसडीएम प्रभारी जिला पंचा. रिषभ सिंह, श्रीराम वार्ड के लिए जिला समन्वय जन अभियान परिषद राजेन्द्र चौधरी, सिंहवाहिनी वार्ड के लिए एपीसी सर्व शिक्षा अभियान हीरेन्द्र वर्मा, अम्बेडकर वार्ड के लिए एपीसी श्री उपाध्याय, स्वामी सीताराम वार्ड के लिए एपीसी मनीष दुबे, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के लिए डीपीसी रमसा मुकेश पांडे, भगत सिंह वार्ड के लिए महिला बाल विकास श्री नामदेव पीओ, सरदार पटैल वार्ड के लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, राजेन्द्र वार्ड के लिए डीपीएम एनआरएलएम, राधाकृष्णन वार्ड के लिए पीओ मनरेगा, रानी अवंती बाई वार्ड के लिए सहा. संचा. होमेन्द्र पटले, जवाहर वार्ड के लिए कार्यपालन यंत्री म.प्र.वि.मं., तिलक वार्ड के लिए उपसंचा.प.चि.वि., ज्वाला जी वार्ड के लिए सहा. मत्स्य अधिकारी श्री भगत, हनुमान जी वार्ड के लिए कार्य.यं.ग्रा.यां.सेवा, बूढ़ीमाई वार्ड के लिए जिला परिवहन अधिकारी एवं दादा धनीराम वार्ड के लिए एई लो.स्वा.यां. अमित शाह को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

*माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन मध्य प्रदेश मंडला की बैठक हुई संपन्न*

Reva India News

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने फूलवती का सपना किया साकार

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 28 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment