Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण  

मण्डला 25 अप्रैल 2022

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रीष्म ऋतु में विक्रय किए जाने वाले खाद्य पदार्थों जैसे- दूध, दही, पैकेज ड्रिंकिग वाटर, कोल्ड ड्रिंक्स, फूट जूस, आइसक्रीम पर विशेष निगरानी रखी जा रही। विभाग द्वारा अखाद्य बर्फ को खाद्य बर्फ के रूप में विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर बर्फ फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर बर्फ का नमुना लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। बर्फ निर्माताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुसार खाद्य सुरक्षा आयुक्त के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसमें खाद्य बर्फ का रंग सफेद एवं अखाद्य बर्फ का रंग नीला होगा होना चाहिए। अप्रैल माह में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा तीन नमूने पैकेज ड्रिकिंग वाटर, एक नमूना बर्फ, एक नमूना दही, दो नमूने फूट ड्रिंक्स एवं अन्य 11 नमूने तेल, मसाले, नमकीन, चाय, नमक, साबूदाना, बेकरी प्रोडक्ट के लिए गये हैं। साथ ही 70 बोरी पैकेज ड्रिंकिग वाटर पाउच वाधवानी फूड्स एंड बेबरेज मंडला से जब्त किए गए। जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही निरंतर की जा रही है। नमूना एवं निरीक्षण के साथ-साथ लोगों को विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मिलावट की असानी से पहचान करने एवं उसकी रोकथाम हेतु कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है।

Related posts

28 को गृह प्रवेश कार्यक्रम तथा 29 को रोजगार मेला तथा स्वच्छता सर्वेक्षण कलेक्टर ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक  

Reva India News

बालक दिव्यांग छात्रावास माधोपुर में साइन लैंग्वेज अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment