Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 89 आवेदकों की समस्या

मण्डला 24 मई 2022

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों को समुचित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में 89 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके एवं एसीईओ एसएस मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम पदमी निवासी शैलेन्द्र कुमार ठाकुर ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए स्वामित्व की भूमि पर कब्जा के संबंध में आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मण्डला एसडीएम को सीमांकन करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम कन्हार निवासी चन्द्रवती उईके ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विधवा पेंशन दिलाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद मण्डला को पात्रतानुसार लाभ देने के निर्देष दिए। सुषमा पिल्ले रिटायर नर्स ने समयमान वेतनमान, पेंशन सहायता, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार, मजदूरी भुगतान, स्वास्थ्य सहायता सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में निराकरण करते हुये ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें।

 

ट्राई साईकिल प्रदान करने के निर्देश

 

जनसुनवाई के दौरान ग्राम खम्हरिया (सकवाह) निवासी बालकदास पिता परमूदास पिता भी आवेदन लेकर पहुंचे। दिव्यांग आवेदक से कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वयं चर्चा की एवं उनकी समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को ट्राई साईकिल प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवेदक बालकदास के लिए भोजन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने आवेदक बालकदास के पुर्नवास संबंधी समुचित इंतजाम के निर्देश दिए।

Related posts

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

विश्व किताब दिवस के अवसर पर हुए विविध आयोजन

Reva India News

जनगणना 2027 प्रशिक्षण में लापरवाही पर अपर कलेक्टर सख्त, 14 कर्मियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment