Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला ब्लॉक में समूह गठन के लिये समुदाय को जोड़ने के लिए चल रहा विशेष अभियान*मंडला*/

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा 7सितम्बर से 20 सितंबर2022 तक समूहो से छूटे हुए परिवारों को जोड़ने के लिए *सोशल मोबिलजेशन कैम्पेन* चलाया जा रहा है जिसमे मंडला ब्लॉक के पांच संकुलों महिष्मति, कामयाब,संगम,महासंगम और सृष्टि में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सी आर पी का दल बनाकर गांव में टीम भेजी जा रही हैं जिसके तहत ग्राम चौपाल,रैली,जागरूकता सभाए आयोजित की जा रही है। 5 संकुलों के 34 ग्रामो में सी आर पी ड्राइव चलाई जा रही है,अभियान में 1200 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मिशनकर्मियो के द्वारा भी ग्रामो का सघन भृमण किया जा रहा है और सी आर पी के साथ गरीब परिवारो को मोबिलाइज किया जा रहा है जिससे वह समूह में जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके। मंडला ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अभी तक 150 समूहो का गठन कर लगभग 1930 परिवारों को स्व सहायता समूहों से जोड़ा गया है।अभियान की मॉनिटरिंग ज़िला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक की जा रही हैं इसके साथ ही सी एल एफ के पदाधिकारियों के द्वारा भी ग्राम भृमण किया जा रहा है। अभियान में ब्लॉक प्रबंधक योगेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में धर्मेन्द्र मिश्रा, शबीना बानो, सुरेखा बैरागी,शैलजा सैनी, अभय गौर, वनिता गुप्ता और रुकमणी सिंह सभी सहायक विकास खंड प्रबंधक के द्वारा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 अक्टूबर 2023

Reva India News

जिला पंचायत के अध्यक्ष पदों का आरक्षण

Reva India News

13 से शुरू हुई पंचायत निर्वाचन की नाम-निर्देशन प्रक्रिया पहले दिन किसी भी पद के लिए प्राप्त नहीं हुए नाम-निर्देशन फॉर्म

Reva India News

Leave a Comment