Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्राँग रूम तथा एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

मण्डला 28 मार्च 2024

मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने गुरूवार को स्ट्राँग रूम, एमसीएमसी कक्ष तथा कम्पलेंट सेल का निरीक्षण किया। स्ट्राँग रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की सुरक्षा, ईव्हीएम परिवहन मार्ग, सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल तथा मतगणना कक्षों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मीडिया मॉनिटरिंग एवं मीडिया सर्टिफिकेशन कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार कम्पलेंट सेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सी विजिल, 1950, एनजीआरएस पोर्टल सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न दुकानों की अनुबंध अवधि समाप्त होने और किराया न देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पात्र मरीजों का शत-प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश

Reva India News

*कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण*

Reva India News

रक्षित केंद्र मंडला स्थित पुलिस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment