Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्या भारती की तरफ आकर्षित होने लगे गोविंदा

गोविंदा की शादी हो चुकी थी। लेकिन तब भी वो दिव्या भारती की तरफ आकर्षित होने लगे थे। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने दिव्या के प्रति अपने आकर्षण को स्वीकारा भी था। गोविंदा और दिव्या भारती जब शोला और शबनम फिल्म में काम कर रहे थे तब इनके अफेयर की खबरें खूब उड़ती थी। स्टारडस्ट मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने दिव्या भारती के बारे में खुलकर बातें की थी। उस इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था,”मैं तकदीर पर भरोसा करता हूं। जो होना है वो तो होकर ही रहेगा। हां, मैं जूही को बहुत पसंद करता हूं। और दिव्या को भी। दिव्या बहुत खूबसूरत है। एक आदमी के लिए दिव्या के आकर्षण से खुद को दूर रख पाना मुश्किल है। मैं जानता हूं कि जब मेरी पत्नी सुनीता को ये सब पता चलेगा तो वो बहुत दुखी होगी। लेकिन उसे भी पता होना चाहिए कि मैं आज भी दिव्या के चार्म को रेसिस्ट कर रहा हूं।”
90s वो दौर था जब गोविंदा अपने करियर के शिखर पर थे। और उस वक्त उनका नाम कई एक्ट्रेसेज़ के साथ जुड़ा था। स्टारडस्ट मैगज़ीन के साथ हुए उसी इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था,”कल का किसे पता है। शायद कल मैं फिर किसी के साथ इनवॉल्व हो जाऊं। शायद मैं उस लड़की से शादी भी कर लूं जिससे मैं इनवॉल्व होऊं। सुनीता को इन सबके लिए प्रिपेयर रहना चाहिए। और वैसे भी मेरी कुंडली में दूसरी शादी भी लिखी है।” तो ये कुछ बातें गोविंदा ने उस इंटरव्यू में कही थी। हालांकि दिव्या संग गोविंदा का रिलेशन कभी था या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। क्योंकि गोविंदा ने ये तो स्वीकार किया कि वो दिव्या को पसंद करते थे। लेकिन रिलेशन है कि नहीं, इस सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ना ही दिव्या भारती की तरफ से ऐसा कोई सिग्नल कभी आया कि वो गोविंदा के साथ किसी रिश्ते में। हैं।
दिव्या ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला से शादी कर ली थी। और आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी दिव्या भारती को बहुत पसंद करने वाले गोविंदा ने ही दिव्या को साजित से मिलाया था। शोला और शबनम फिल्म की मेकिंग के दौरान दिव्या पहली दफा साजिद नाडियाडवाला से मिली थी। उस फिल्म के सेट पर साजिद गोविंदा से मिलने आए थे। गोविंदा साजिद की भी कुछ फिल्मों में काम कर रहे थे। गोविंदा ने वहीं पर साजिद और दिव्या का परिचय कराया। कहते हैं कि पहली मुलाकात में ही साजिद नाडियाडवाला दिव्या भारती की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। शुरुआती दोस्ती के बाद दोनों को एक-दूजे से इश्क हो गया और आखिरकार 10 मई 1992 को साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती ने एक प्राइवेट प्रोग्राम में शादी कर ली।

Related posts

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आज

Reva India News

आयकर रिटर्न के लिए जमा करें जरूरी दस्तावेज

Reva India News

Leave a Comment