Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन प्रक्रिया में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण – डॉ. सिडाना मतदान दलों के संपर्क में रहें, समय पर भेजें वांछित जानकारियाँ

मंडला 15 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत आयोजित सेक्टर अधिकारियांे की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। निर्वाचन सामग्री वितरण से लेकर निर्वाचन के उपरांत सामग्री वापसी तक के कार्यों में सेक्टर अधिकारी एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। मतदान दलों की सुविधा की दृष्टि से सभी सेक्टर अधिकारी पॉलीटेक्निक परिसर का भ्रमण कर वहां पर बनाए गए काउंटर्स तथा सुविधाओं की जानकारी पहले से ही प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दलों के सतत संपर्क में रहें। दल के सभी सदस्यों से समन्वय कर 17 अप्रैल की शाम तक उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। 18 अप्रैल को सुबह लीड करते हुए सभी दलों को सामग्री दिलवाएं तथा आवंटित वाहनों से उन्हें संबंधित मतदान केन्द्र तक पहुंचाते हुए ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

मतदान केन्द्र में ही करें 18 अप्रैल को रात्रि विश्राम

 

कलेक्टर ने कहा कि 18 अप्रैल को सभी सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर के किसी मतदान केन्द्र में ही रात्रि विश्राम करें। बीएलओ से समन्वय कर मतदान दलों के लिए की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करें। 19 अप्रैल को सुबह 5 बजे से सभी मतदान दलों से संपर्क करते हुए मॉकपोल सहित अन्य प्रक्रियाएं संपन्न कराएं तथा चाही गई जानकारियां कंट्रोल रूम में प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि मतदान दल के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से आवंटित मतदान केन्द्र में ही रात्रि विश्राम करें।

ईव्हीएम के मामले में सावधानी बरतें

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि किसी मतदान केन्द्र में ईव्हीएम संबंधी कोई भी समस्या आने पर उसका 30 मिनिट में समाधान करने का प्रयास करें। यदि वे बदलने की आवश्यकता है तो उसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम मशीन प्रदाय की जा रही है, जो पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा में रहेगी। ईव्हीएम परिवहन के मामले में सावधानी बरतें तथा प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर अधिकारियों की गाड़ियों में जीपीएस भी लगाया जा रहा है।

Related posts

जिले में अब तक 169.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम का आज मंडला आगमन……….. .अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम भी होंगे शामिल…..

Reva India News

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

Leave a Comment