Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान

मंडला 19 अप्रैल 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने 19 अप्रैल को ज्ञानदीप स्कूल में बनाए गए आदर्श मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं की भांति मतदान केंद्र में लाइन में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। साथ ही मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान अवश्य करें। इस मौके पर केंद्र में मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं से संवाद भी किया। सेल्फी स्टैंड पर फोटो भी खिंचवाई।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस लाईन के मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत जिलेवासियों से लोकतंत्र के उत्सव में सहभागिता की अपील भी की। इसी प्रकार ज्ञानदीप स्कूल के मतदान केन्द्र में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने मतदान किया।

Related posts

टेंडर के डर से तेज गती से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन *रेत माफियाओं को मिली खुली छूट, प्रशासन का कोई भय नही

Reva India News

छात्रावास और आश्रमों की समीक्षा बैठक 6 को

Reva India News

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की सशक्त पहल महा रोजगार मेला 2026 का मंत्री श्रीमती उइके एवं प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया विमोचन कलेक्टर के नेतृत्व में लगभग 1500 युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

Reva India News

Leave a Comment