Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईस्कूल बिंझिया में मनाया गया पृथ्वी दिवस

मंडला 22 अप्रैल 2024

हाईस्कूल बिंझिया में पृथ्वी दिवस के तत्वाधान में विद्यालय के सभी बच्चों को पृथ्वी दिवस पर शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्राचार्य मुकेश पांडेय द्वारा पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पानी की बचत, बिजली की बचत, प्लास्टिक रोकथाम, वृक्षारोपण, पशु पक्षियों की सुरक्षा, नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना, आधुनिक उपकरण जैसे एसी, फ्रिज का प्रयोग कम से कम करना, प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णता सजग, विद्यालय में टॉफी, चिप्स, कुरकुरे जैसी खाद्य सामग्री में पूर्णता बेन है की जानकारी दी गई।

समय-समय पर विद्यालय में विशेष अवसरों पर बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाता है एवं उनकी सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली जाती है। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पर्यावरण से सम्बंधित चित्रकला, स्लोगन बनाये गए। पक्षियों के पीने के लिए पात्र में पानी भरकर रखे गये। कार्यक्रम में संगीता मेश्राम, जाग्रति तिवारी, गायत्री शुक्ला सहित समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

*BAIGA’  डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

स्वस्थ घर, स्वस्थ परिवार तथा स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक – राज्यसभा सांसद संपतिया उइके योगाभ्यास को लेकर हुआ वेबीनार का आयोजन

Reva India News

*सेमरखापा स्कूल की 09 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल*

Reva India News

Leave a Comment